Home » झारखंड » राँची » रांची : बॉयफ्रेंड ने लीव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर फांसी पर लटकाया, गिरफ्तार

रांची : बॉयफ्रेंड ने लीव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर फांसी पर लटकाया, गिरफ्तार

रांची डेस्क : रांची से राजधानी से एक नाबालिग किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ बरामद हुआ है। जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर महुआटोली से पुलिस ने 15 साल की किशोरी का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान सिकिदिरी निवासी इतवारी उर्फ पूजा के रूप में हुई है। उसकी हत्या का आरोप किशोरी के ही बॉयफ्रेंड मुकेश रजवाड़ पर लगा है। दोनों शांतिनगर महुआटोली में किराये के मकान में बिना शादी के लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। आरोपी भी सिकिदिरी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। दोनों रांची में रहकर मजदूरी का काम करते थे।

मृतका के भाई ने कराई हत्या की प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर मृतका पूजा के भाई मोतीलाल बेदिया ने सुखदेवनगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन रांची में रहकर मजदूरी का काम करती थी। वह कभी-कभार सिकिदिरी स्थित अपने घर आया करती थी। लेकिन विगत तीन महीने से वह घर नहीं आए लौटी थी। अचानक 4 जनवरी को मुकेश रजवाड़ ने फ़ोन करके बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के आरोपी बॉय फ्रेंड मुकेश रजवाड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!