Home » झारखंड » पलामू » पलामू : नीलांबर-पितांबरपुर के चौरा व राजहरा में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

पलामू : नीलांबर-पितांबरपुर के चौरा व राजहरा में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

जलेश शर्मा, नीलांबर-पीतांबरपुर : प्रखंड के पंचायत चौरा एवं राजहरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्प बरसा कर और तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों तक पहुंचे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विशेष अधिकार देने का काम मोदी सरकार ने किया। आज महिलाएं पक्के घर में रह रही हैं। खुले शौच से मुक्त होकर अपने घर के शौचालय का प्रयोग कर रही हैं। आयुष्मान भारत का लाभ लेकर 1 साल में ₹500000 तक का मुफ्त इलाज करवा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से ₹6000 एक साल में किसानों के खाते तक पहुंच रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को देखकर सरकार योजनाएं बना रही है और उन तक पहुंच रही है। कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी विनय शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य विजय ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी, आईटी सेल प्रभारी ओमप्रकाश दुबे, मंडल महामंत्री राजीव रंजन शुक्ला, श्याम बिहारी सिंह, केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से संबन्धित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!