Home » झारखंड » पलामू » पलामू : पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने किया उद्घाटन

पलामू : पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने किया उद्घाटन

पलामू डेस्क : जिले के पांकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग के मैदान में रविवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह की स्मृति में स्वर्गीय वीर विदेश सिंह नॉक आउट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 की शुरुआत की गई। उद्घाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम पांकी के पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वर्गीय विदेश सिंह के पुत्र पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से साल की शुरुआत में पांकी में पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह की स्मृति में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है। मौके पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, पांकी पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, कांग्रेस के जिला महासचिव एजाज अहमद खान, कांग्रेस के नीलांबर-पीतांबरपूर प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष एनामुल आज़ाद, राफिक अंसारी, बनारस सिंह अख्तर मियां, चीकू सिंह, हारून रसीद सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

विकसित समाज के लिए खेल का विकास जरूरी : बिट्टू सिंह

मौके पर उद्घाटन के उपरांत दर्शकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा की विकसित समाज के लिए खेल का विकास भी ज़रूरी है। खेल से व्यक्ति शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होता है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से पूरे टूर्नामेंट में खेल की सौहार्दपूर्ण भावना को ध्यान में रखकर खेलने की अपील की। साथ ही उन्होंने अपने पिता पांकी के पूर्व विधायक स्वर्गीय विदेश सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने पांकी विधानसभा में विकास की एक लंबी लकीर खींची है। इस लकीर से आगे निकल पाना वर्तमान समय में किसी के लिए संभव नहीं है। उनके पिता ने एक विकसित पांकी का सपना देखा था। उन्होंने अपना जीवन उस सपने को पूरा करने में लगा दिया। यही कारण है कि पांकी की जनता ने उन्हें विकास पुरुष का नाम दिया था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विदेश सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार का नाम है। आमजन का सहयोग रहा तो आने वाले समय में हम मिलकर उनके अधूरे सपने को जरूर पूरा करने का प्रयास करेंगे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!