Home » झारखंड » राँची » कोलकाता से रांची आ रही यात्री बस में अज्ञात अपराधियों ने की लूटपाट, हथियार के बल पर यात्रियों से 30 लाख रुपये लूटे

कोलकाता से रांची आ रही यात्री बस में अज्ञात अपराधियों ने की लूटपाट, हथियार के बल पर यात्रियों से 30 लाख रुपये लूटे

रांची डेस्क : रांची जिले के दशम क्षेत्र में यात्री बस में लूटपाट की बड़ी घटना हुई है। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। अज्ञात अपराधियों ने कोलकाता से रांची आ रही यात्री बस में बैठे सब्जी के व्यापारियों के 18 लाख रुपये समेत 30 लाख रुपये की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम

अज्ञात अपराधियों ने कोलकाता के बाबूघाट से रांची आ रही शिवम नामक यात्री बस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिवम यात्री बस कोलकाता से रांची आ रही थी। मंगलवार की अहले सुबह जैसे ही बस रांची टाटा मुख्य मार्ग पर दशम थाना क्षेत्र के नवाडीह ग्राम के समीप पहुंची, बस में पहले से मौजूद अपराधियों ने हथियार के बल पर पूरे बस को अपने कब्जे में ले लिया। बस को कब्जे में लेने के बाद अपराधियों ने बस में बैठे सब्जी व्यापारियों से उनके बैग में रखे रुपये लूट लिए। वहीं अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट किया। लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से पैदल ही जंगल की ओर फरार हो गए। इस घटना में 30 लाख रुपये की लूट होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पूरी प्लानिंग से अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

अपराधियों ने इस लूटपाट की घटना का पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया है। अपराधियों ने पहले सब्जी व्यापारियों की रेकी की। उन्हें पता था कि सब्जी व्यापारी कोलकाता से पैसे वसूल कर वापस रांची लौट रहे हैं। अपराधी रेकी करते हुए जिस बस से व्यापारी लौट रहे थे, उसी बस में सवार हुए और सुनसान इलाके में हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर आराम से फरार भी हो गए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!