Home » झारखंड » पलामू » बसपा ने विश्रामपुर में धूमधाम से मनाया बहन मायावती का जन्मदिन

बसपा ने विश्रामपुर में धूमधाम से मनाया बहन मायावती का जन्मदिन

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता मेहता, पलामू लोकसभा प्रभारी वकील विनोद सोनी, जिला अध्यक्ष अजय भारती व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से केक काट कर पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि केवल बहुजन समाज पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश में लॉ एंड ऑर्डर कायम किया है। जन्मदिन की पार्टी में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुप्रिमो मायावती के 68वें जन्मदिवस पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। दूरदराज गांव से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में केक बांट कर खुशियां मनाई गयी। मौके पर पूर्व महासचिव शुनेश्वर राम, पुनीत अंबेडकर, वरीय बसपा नेता गोपाल राम, विधानसभा अध्यक्ष राजू राम, नाई महासभा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, अमेश राम, वीरेंद्र बौद्ध, सुनेश्वरा राम, पिंकू सोनी, विजय राम, विजय मंडेला, शिवनाथ पासवान, डॉ राजेश रवि, डॉ साबिर अंसारी, डॉ हरिओम, सत्येंद्र सिंह, प्रफुल्ल दुबे, नईमुद्दीन अंसारी, सुरेश यादव, अशोक पासवान, राम पूजन पासवान, जयप्रकाश मेहता, संजय मेहता, अनूप मेहता, सोहेल हक, अमित यादव, अनुज राम, नीतीश कुमार, इबरार अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!