Home » झारखंड » पलामू » पलामू : बसपा नेता ने किया दो हजार कंबल का वितरण, कहा, गरीबों के दर्द कम करने को हूं हमेशा तत्पर

पलामू : बसपा नेता ने किया दो हजार कंबल का वितरण, कहा, गरीबों के दर्द कम करने को हूं हमेशा तत्पर

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पूर्व विस प्रत्याशी और बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मंगलवार को विश्रामपुर नगर परिषद के तीन वार्ड 18,19 व 20 में दो हजार जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं, पुरुषो और दिव्यांगों के बीच बबलू सिंह ने आदर पूर्वक कंबल  का वितरण किया। संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि गरीबों के दर्द कम करने में हमेशा तत्पर रहते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की भलाई हेतु राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन की अपील करते हुए विश्रामपुर विस क्षेत्र से अंजू सिंह को एक बार एकमत होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इस मौके पर बसपा नेता व निवर्तमान नगर प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी, वरीय पार्षद सलीमुदीन अंसारी, राहुल दुबे, प्रवीण सिंह, श्यामबिहारी विश्वकर्मा, उसमान अंसारी, सदानंद शुक्ला, रामजी यादव, विजय यादव सहित कई ने कंबल वितरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!