नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महिला कार्य समिति की बैठक कर समिति का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता अर्चना देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, इदरीश हवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष बबन राम, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल, नगर मंडल के महामंत्री संतोष राम उपस्थित थे। कार्यक्रम शुरू करने से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम का गायन किया गया। इसमें मोर्चा के शीघ्र व्यापक विस्तार करने का निर्णय लिया। साथ ही मंडल क्षेत्र से आई सौ नए सक्रिय सदस्य का स्वागत किया गया। शीघ्र इन्हें विशेष बैठक कर औपचारिक रूप से जोड़ने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति को अदभुत बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र में पीएम मोदी के द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने तथा वाजिब हक प्रदान करने का जिक्र किया। इस बैठक में मुख्य रूप से बबीता देवी, महामंत्री सरिता देवी, संतोषी देवी, कालिंदी देवी, अनीता देवी, कलावती देवी, सरोज देवी, संतोष देवी, लालती देवी, दुलारी देवी, रियाज अंसारी, सलीम अंसारी, असीम अंसारी, कुंदन राम, अनूप कुमार, सोनी देवी, पछिया देवी, गीता देवी, मंजू, ज्योति देवी, किरण देवी, ममता देवी, पूजा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Shahid Alam
Editor