Home » झारखंड » पलामू » पलामू : विधायक ने अष्टभूजी व साई मंदिर में की सफाई

पलामू : विधायक ने अष्टभूजी व साई मंदिर में की सफाई

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : सूबे के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने धर्मस्थल स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय देवालय और मंदिर की अपने पार्टीजनों के साथ साफ-सफाई की। इसके तहत उन्होंने अष्टभुजी मंदिर और साईं मंदिर के अंदर और बाह्य परिसर में झाड़ू लगाया। इस साफ-सफाई कार्यक्रम में नगर मंडल भाजपा और महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर पूरी तन्मयता से सफाई करने में जूते रहे। पुनीत कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र यादव, विधायक के नगर प्रतिनिधि राजन पांडेय, इदरीश हवारी के अलावा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, महामंत्री संतोष राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण देवी के साथ अर्चना देवी और दर्जनाधिक पार्टी सदस्याओं ने हाथ बंटाया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!