Home » झारखंड » पलामू » “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अन्याय के खिलाफ यात्रा है, न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : बिट्टू पाठक

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अन्याय के खिलाफ यात्रा है, न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : बिट्टू पाठक

पलामू डेस्क : कांग्रेस के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को असम में रोके जाने के विरोध में पलामू जिला कांग्रेस कमिटी ने काला बिल्ला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने एवं संचालन जिला महासचिव एजाज अहमद खान ने किया।

अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक जारी रहेगी यात्रा : बिट्टू पाठक 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि असम में भाजपा सरकार के सबसे भ्रष्ट्र मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने शांतिपूर्वक चल रहे “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को जबरन रोकने का प्रयास किया। पिछले दो दिनों से न्याय यात्रा में शामिल लोगों पर सुनियोजित हमले किए गए तथा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के पोस्टरों को फाड़ा गया। 21 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के काफिले पर हमला किया गया, जिसमें असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है। भाजपा के नेता व सरकारें राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनके आंदोलनों से घबरा कर कायराना हरकतें कर रहे हैं। समय आने पर जनता ही उन्हें माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रायोजित अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” जारी रहेगी।

कार्यक्रम में शामिल हुए सैंकड़ों कार्यकर्ता 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी को शंकर देव जी के जन्म स्थान स्थित मंदिर जाने से रोका गया। असम के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा की केंद्र एवं असम सरकार की प्रशासनिक विफलताओं एवं भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को रोका जा रहा है। उक्त मुद्दों को लेकर जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, प्रदेश महासचिव विजय चौबे, रामाशीष पांडे, लक्ष्मी नारायण तिवारी, पूर्णिमा पांडे, ओमप्रकाश अमन, शमीम अहमद राइन, जितेंद्र कमलापुरी, ईश्वरी प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश पाठक, विश्राम दुबे, राजेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, नसीम खान, सोनू खान, मुकेश सिंह चंदेल, रिजवान खान, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, विद्या सिंह चेरो, चिंतामणि तिवारी, हर्ष साहनी, अनिल सिंह, रविंद्र कुमार, रामानंद पाठक, सागर दास, संतोष गुप्ता, अमुक प्रियदर्शी, दयाशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष राजेश चौरसिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु भगत, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक पासवान, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अभय पांडे, रिंकू सिंह, रविंद्र तिवारी, एरीज आलम, रोशन परवीन, आफताब आलम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित है

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!