Home » झारखंड » राँची » Big Breaking : झारखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन ने लिया शपथ, एक उपमुख्यमंत्री व एक मंत्री को भी दिलाई गयी शपथ

Big Breaking : झारखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन ने लिया शपथ, एक उपमुख्यमंत्री व एक मंत्री को भी दिलाई गयी शपथ

रांची डेस्क :  झारखंड के 12वें में मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही राज्य में व्याप्त सियासी संकट समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी है। वहीं राजद कोटा से सत्यानंद भोक्ता ने एक बार फिर मंत्री पद का शपथ लिया है। हालांकि खबर आ रही थी कि दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन को आज ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शपथ के पूर्व नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। शपथ के बाद 05 फ़रवरी को ही नई सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करेगी।

विधायकों को फिर से ले जाया जा रहा है हैदराबाद

इधर खबर आ रही है कि विधायकों को फिर से हैदराबाद ले जाया जा रहा है। चंपई सोरेन ने विधायकों के साथ बैठक के बाद शपथ ग्रहण के तीसरे दिन यानी 05 फरवरी को विधानसभा में सरकार का बहुमत साबित करने का निर्णय लिया है। तब तक चंपई सोरेन तथा महागठबंधन के रणनीतिकार किसी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाह रहे हैं। ऐसे में विधायकों को एक बार फिर हैदराबाद भेजने की तैयारी हो रही है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाम में भी विधायकों को हैदराबाद भेजा जा रहा था। विधायक हैदराबाद जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन में सवार भी हो गए थे। लेकिन धुंध के कारण फ्लाइट को टेक ऑफ करने की परमिशन नहीं मिली और विधायकों को वापस सर्किट हाउस लौटना पड़ा था। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब एक बार फिर विधायकों को हैदराबाद भेजा जा रहा है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!