Home » झारखंड » पलामू » छत्तरपुर : उदयगढ़ में धान क्रय केंद्र खुला, किसानों को मिली सुविधा

छत्तरपुर : उदयगढ़ में धान क्रय केंद्र खुला, किसानों को मिली सुविधा

गौरी शंकर सिंह, छत्तरपुर : प्रखंड के उदयगढ़ गांव में शनिवार को धान क्रय केंद्र खोला गया। धान क्रय केंद्र का उद्घाटन बीस सूत्री समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह, क्रय पदाधिकारी रॉकी कुमार व वार्ड सदस्य अजय कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर क्रय पदाधिकारी रॉकी कुमार ने बताया कि धान खरीदी कार्य क्रय केंद्र में 31 मार्च 2024 तक की जाएगी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा बोनस दर 117 रुपए क्विंटल है़। धान खरीदने के मानक के संबंध में उन्होंने बताया कि धान निबंधित किसान से ही खरीदा जाएगा। एसएमएस प्राप्ति के बाद टोकन निर्गत के उपरांत केंद्र पर धान खरीदा जाएगा। निबंधित किसान का आधार कार्ड, जमीन लगान रसीद, बैंक खाता प्रतिलिपि तथा मोबाइल नंबर होना आवश्यक है़। किसानों के राशि का भुगतान आरटीजीएस /एनईएफटी /पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाता में किया जाएगा। वहीं इस वर्ष भी लघु व सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए धान की क्रय सीमा 200 क्विंटल निर्धारित की गई है। बीस सूत्री समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने उपस्थित किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि किसान अपने धान को सरकारी क्रय केंद्र में ही बेचें। सरकार बिचौलियों की अपेक्षा दोगुने दाम में किसानों से धान खरीद रही है। वे इसका लाभ उठाएं। मौके पर पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, क्रय ऑपरेटर राहुल कुमार, नरेश मिस्त्री समेत कई किसान उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!