Home » झारखंड » पश्चिमी सिंहभूम » मामूली विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या पुलिस छानबीन में जुटी

मामूली विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या पुलिस छानबीन में जुटी

पश्चिमी सिंहभूम डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो लोगों ने जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सुईम्बा गांव में दो लोगों ने मिलकर मामूली विवाद में कृष्णा लागुरी नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। कृष्णा लागुरी और आरोपितों के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पूर्व हत्यारोपितों ने कृष्णा लागुरी के पेड़ को काट लिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। कृष्णा लागुरी की शिकायत के बाद गांव के मुंडा के अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें पेड़ काटने वाले दोनों लोगों को बुलाया गया था। लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे थे। फिर पेड़ काटने की शिकायत करने से नाराज दोनों लोगों ने गोली मारकर फिर कृष्णा लागुरी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के मुंडा के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि पुलिस हत्यारोपितों के नाम को उजागर नहीं कर रही है।

क्या कहना है एसडीपीओ का

घटना के संबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ इकुर डुंगडुंग ने बताया कि पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कोई नक्सली घटना नहीं है क्योंकि घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में ये भी छानबीन कर रही है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया।

घोर नक्सल प्रभावित है इलाका

टोंटो थाना क्षेत्र का सुईम्बा गांव घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माना जाता है। यह गांव तुम्बाहाका से सटा हुआ है। तुम्बाहाका में अक्सर नक्सलियों का मूवमेंट होता है। नक्सली वहां आए दिन घूमते रहते है। ऐसे ही पुलिस भी पूरी सावधानी बरत रही है। थोड़ी सी चूक भी पुलिस के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!