Home » राज्य » बिहार » भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव में जवान हुआ जख्मी, 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव में जवान हुआ जख्मी, 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

बिहार डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बुधवार की रात में बवाल हुआ है। बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में पहुंची अभिनेत्री देखने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ में पथराव भी किया, जिसमें पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ है।

निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में पहुंची थी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा स्टार अक्षरा सिंह बुधवार की रात में दाउदनगर के डालमिया बाजार में एक निजी प्रतिष्ठान के उदाहरण समारोह में पहुंची थी। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस की भीड़ बाहर खड़ी थी। उद्घाटन समारोह के बाद जैसे ही अभिनेत्री बाहर निकलने लगी, फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई तथा रोकने से भी नहीं रुक रही थी। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह अभिनेत्री को गाड़ी तक पहुंचाया गया, जिसके बाद वे वहां से वो निकल सकी। इस दौरान बेकाबू भीड़ ने पथराव भी किया, जिसमें कन्हैया कुमार के नाम का पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ है। जवान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया है।

क्या कहना है प्रभारी थानाध्यक्ष का

घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभिनेत्री के बाहर निकलने के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों के द्वारा पथराव की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। वर्तमान में 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!