Home » झारखंड » पलामू » पलामू : बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

पलामू : बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : शुक्रवार को पलामू जिले से सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। घटना जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कंडा घाटी की है। एनएच-98 पर स्थित कंडा घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिहरगंज निवासी राजेश विश्वकर्मा के 30 वर्षीय पुत्र शेखर कुमार के रूप में हुई है।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में मृतक का चाचा उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक शेखर कुमार लातेहार जिला के चंदवा में एयरटेल कंपनी में सीआई के पद पर कार्यरत था। वह चंदवा से एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपाची बाइक (जेएच 03 एजे-2054) से घर लौट रहा था। इस दौरान कंडा घाटी में एनएच-98 पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना में संलिप्त वाहन का पता लगाने में जुट गई है। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!