Home » झारखंड » पलामू » संकल्प यात्रा की सारी तैयारी पूरी, 06 अक्टूबर को जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी

संकल्प यात्रा की सारी तैयारी पूरी, 06 अक्टूबर को जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी छः अक्तूबर को विश्रामपुर आयेंगे। बाबूलाल मरांडी जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने आरसीआइटी कॉलेज के सभागर में प्रेसवार्ता पर पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि मरांडी के संकल्प यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके स्वागत हेतु सैंकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिलों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। रेहला थाना चौक व बी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। प्रेस वार्ता में उन्होंने ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का यह प्रस्तावित कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। विश्रामपुर के जनसभा में 25 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। जनसभा की सफलता हेतु भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुये हैं। उन्होंने आम लोगों से जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का अपील किया। प्रेसवार्ता में वरीय भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी व विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव भी शामिल थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!