Home » झारखंड » राँची » रांची : पेड़ से लटका मिला आर्मी के जवान का शव, जाने घटना हत्या है या आत्महत्या?

रांची : पेड़ से लटका मिला आर्मी के जवान का शव, जाने घटना हत्या है या आत्महत्या?

रांची डेस्क : राजधानी रांची के डोरंडा थाना स्थित कडरू ब्रिज के पास आर्मी के एक जवान का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। हालांकि आर्मी के जवान के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। ऐसे में ये हत्या है या आत्महत्या ये कहना अभी मुश्किल है। जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।  स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह में पेड़ से लटके शव को देख कर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी। शव की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी था मृतक जवान 

जानकारी के अनुसार मृतक आर्मी का जवान की पहचान उत्तराखंड निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है। जवान की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में हुई थी। आर्मी का जवान दो दिन पहले ही बूटी मोड़ स्थित दीपाटोली आर्मी कैम्प में आया था। जबकि शुक्रवार को उसका शव स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका हुआ पाया। जानकारी के अनुसार मृतक जवान छुट्टी लेकर गुरुवार को घर जाने वाले थे। उन्होंने छुट्टी के लिए अप्लाई भी कर रखा था और गुरुवार को उनकी ट्रेन थी। लेकिन शुक्रवार को उनका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

पॉकेट से मिले आइकार्ड से हुई पहचान

घटना की सूचना मिलने पर डोरन्डा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। आर्मी के जवान के पॉकेट में से उसका आईकार्ड मिला, जिसकी मदद से उसकी पहचान की गई। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच करवाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!