Home » राज्य » बिहार » औरंगाबाद : अचानक गायब हो गए बीडीओ, पुलिस खोजबीन में जुटी

औरंगाबाद : अचानक गायब हो गए बीडीओ, पुलिस खोजबीन में जुटी

आज़ाद दर्पण डेस्क : औरंगाबाद जिले ओबरा प्रखंड के बीडीओ मोहम्मद यूनुस सलीम बुधवार को अचानक गायब हो गए हैं। अपने आवास से कार्यालय के लिए निकले बीडीओ के बाद के गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जतायी है। मोहम्मद यूनुस सलीम मूल रूप से गया जिले के करीमगंज के रहने वाले हैं। उनके भाई जफर आलम भी रोहतास जिले के नासरीगंज के बीडीओ हैं। जफर आलम नहीं उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ओबरा थाने में दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

ओबरा प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि बुधवार को सीओ अरुण कुमार सिंह, पंचायती राज़ पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई प्रखंडकर्मी बुधवार को प्रखंड के ऊब गांव में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे तो उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार की देर शाम तक घर नहीं लौटने के कारण उसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पत्नी बेबी नसरीन ने अपने पति बीडीओ मोहम्मद यूनुस सलीम को फोन लगाया। लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्होंने थाने को सूचना दी। पुलिस लगातार खोजबीन में लगी हुई है। अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

मोबाइल का लास्ट लोकेशन है सासाराम

अचानक गायब हुए बीडीओ मोहम्मद यूनुस सलीम के मोबाइल का लास्ट लोकेशन सासाराम है। एक चाय वाले ने बताया कि बीडीओ को ऑटो से औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जाते देखा गया है। सूचना के आधार पर जब जांच की गई तो सीसीटीवी में बीडीओ प्लेटफॉर्म पर टहलते हुए दिखाई दिए। इसी बीच स्टेशन पर धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के पास खड़े होकर एक व्यक्ति से उन्होंने कुछ बात की। उसके बाद भी ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने सासाराम स्टेशन का भी सीसीटीवी फुटेज चेक किया है, जहां वे दिखाई नहीं दिए।

क्या कहना है पदाधिकारियों का

इस संबंध में दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बीडीओ की तलाश जारी है। गायब होने के बाद उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक के खाते से ₹25,000 की निकासी की है। वहीं एसडीपीओ ऋषिराज ने बताया कि पुलिस गायब बीडीओ को खोजने में लागि है। बीडीओ की पत्नी से पूछताछ की गई है। अन्य परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाईल का कल डीटेल भी देखा जा रहा है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!