Home » झारखंड » पलामू » “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का विश्रामपुर में होगा अद्वितीय स्वागत : बिट्टू पाठक

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का विश्रामपुर में होगा अद्वितीय स्वागत : बिट्टू पाठक

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि विश्रामपुर की धरती पर पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन होगा। राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज होकर गढ़वा होते पलामू जिला के स्थानीय नगर परिषद के रेहला पहुंचेगा। रेहला में पहुंचने पर सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्त्ता और संगठन के पदाधिकारी तथा जनसैलाब राहुल गांधी का अभूतपूर्व स्वागत करेगा। वहीं राहुल गांधी भी विश्रामपुर की जनता से संवाद स्थापित कर उनका हाल जानेंगे। विश्रामपुर में राष्ट्रीय नेता के स्वागत में दर्जनाधिक तोरण द्वार लगाए जाएंगे। रेहला, बीमोड़ सहित कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश की जनता के ऊपर किए जा रहे अन्याय के खिलाफ जनता-जनार्दन को एकजुट करने तथा इसका विरोध करने के लिए मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र तक सात हजार किमी के इस “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में विश्रामपुर से आगे इटको होकर नावाबाजार पहुंचने पर वहां उनकी जनसभा होगी। साथ ही यहां रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह न्याय यात्रा आगे छतरपुर, हरिहरगंज होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!