Home » झारखंड » राँची » बिग ब्रेकिंग : जमशेदपुर में दुर्गापूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे दर्जनों लोगों को ट्रक ने कुचला, अब तक दो की मौत

बिग ब्रेकिंग : जमशेदपुर में दुर्गापूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे दर्जनों लोगों को ट्रक ने कुचला, अब तक दो की मौत

जमशेदपुर डेस्क : दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में मंगलवार बड़ी दुर्घटना होने की खबर आ रही है। जुलूस में एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया है। दुर्घटना में कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। वही कई लोग गंभीर हालत में टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ, उस ट्रक पर जुगसलाई नया बाजार की प्रतिमा विसर्जन के लिए लाया गया था।

कैसे हुआ हादसा 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई नया बाजार की प्रतिमा एक ट्रक पर विसर्जन के लिए लाया गया था। बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट पर विसर्जन के दौरान उक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ढलान पर पीछे की ओर लुढ़क गया, जिसके कारण करीब डेढ़ दर्जन लोग उसकी चपेट में आ गए। जैसे ही हादसा हुआ ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। ऐसे में काफी देर तक कई लोग ट्रक के नीचे फंसे रहे।

हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार 

बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट पर हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। काफी जद्दोजहद के बाद ट्रक के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी दिक्कत आई। जानकारी के अनुसार घायलों में चार लोग पूजा में ढाक बजाने वाले थे। ये लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक में बजाने के लिए आए थे। गनीमत रही कि ट्रक में ज्यादा लोड नहीं था, वरना एक बहुत बाद हादसा हो सकता था।

हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दु:ख, घायलों से मिलने टीएमएच पहुंचे 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हादसे में घायलों से मिलने टीएमएच पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त और सिविल सर्जन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक के सरयू राय भी मौके पर पहुंचे तथा पूरी घटना की जानकारी ली।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!