Home » झारखंड » राँची » बड़ी खबर : रांची में बम विस्फोट, पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल

बड़ी खबर : रांची में बम विस्फोट, पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल

रांची डेस्क : राजधानी रांची के नामकुम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नामकुम स्थित जैक कार्यालय के पास बम धमाका हुआ है। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मैच गया है। बम धमाके में एक व्यक्ति के घंबहिर रूप से घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के घरों के शीशे टूटकर बिखर गए और कई घरों के छज्जे गिर गए।

कचरे के ढेर में हुआ धमाका, एक घायल 

मिली जानकारी के अनुसार धमाका कचरे के ढेर में हुआ है। धमाके से बंटी नामक सफाईकर्मी के घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। धमाका कैसे हुआ, किसने किया, पुलिस इसका पता लगा रही है। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है….

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!