Home » झारखंड » राँची » बड़ी खबर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी की टीम, झारखंड में अलर्ट मोड में प्रशासनिक महकमा

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी की टीम, झारखंड में अलर्ट मोड में प्रशासनिक महकमा

सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास का बाहर का नजारा (Source : ANI)

रांची डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर सोमवार की सुबह ईडी की टीम पहुंची है। ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है। इसी बीच किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए झारखंड का प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सभी विधायकों को तत्काल रांची पहुंचने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि लैंड स्कैम से जुड़े मामले में ईडी ने सम्मन जारी कर 29 से 31 जनवरी के बीच पुछताछ के लिए समय देने के लिए मुख्यमंत्री को कहा था। 10वें सम्मन का जवाब देने के लिए ईडी ने 28 जनवरी तक का वक्त दिया था। लेकिन सीएम की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया और 27 जनवरी को रात में ही सीएम दिल्ली निकल गए थे। सोमवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड के सीएम के दिल्ली के शांति निकेतन स्थित आवास पर पहुंची है।

अलर्ट मोड में झारखंड का प्रशासनिक अमल, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक

जैसे ही दिल्ली स्थित झारखंड के सीएम के आवास पर ईडी की टीम पहुंचने की खबर झारखंड पहुंची, राज्य का प्रशासनिक अमल अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन तमाम एहतियात बरत रहा है। सभी जिलों के एसपी को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। वहीं राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते खियांग्ते ने राज्य के सभी प्रधान सचिव व सचिवों की आपात बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रांची के एसएसपी पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी की बैठक भी बुलाई है।

झामुमो कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं विरोध

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा लगातार सम्मन भेजे जाने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा था। झामुमो कार्यकर्ता लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन भी कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के ईडी पहुंचने की खबर ने प्रशासनिक अमले को ऐक्टिव मोड में कार्य करने को विवश किया है। झामुमो के कार्यकर्ताओं के आक्रोश के मद्देनजर राज्य भर में झामुमो के प्रभाव वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!