Home » झारखंड » राँची » बड़ी खबर : राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में किया मनोनीत, शपथ ग्रहण आज

बड़ी खबर : राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में किया मनोनीत, शपथ ग्रहण आज

रांची डेस्क : झारखंड में सियासी संकट के बीच महागठबंधन के तमाम विधायकों को हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इसके लिए विधायक चार्टर्ड एयरक्राफ्ट में बैठ भी गए थे। लेकिन धुंध के कारण फ्लाइट को टेक ऑफ की परमिशन नहीं मिली और विधायकों को सर्किट हाउस वापस लौटना पड़ा। इसी बीच बड़ी खबर यह है कि राज्य की सियासत पर पिछले 30 घंटे से फैला धुंध छंट गया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत कर दिया है। राजयपाल ने देर रात चंपई सोरेन व आलमगीर आलम को राजभवन बुलाकर चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में मनोनयन का पत्र सौंपते हुए शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। खबर यह है कि चंपई सोरेन झारखंड राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुक्रवार यानी आज दोपहर 12:00 बजे शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद आगामी 10 फ़रवरी को नए मुख्यमंत्री को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना होगा। हालांकि नई सरकार का स्वरूप क्या होगा, कौन-कौन मंत्री होंगे तथा मुख्यमंत्री के साथ कोई अन्य मंत्री शपथ लेगा या नहीं, इन सब की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!