Home » झारखंड » पलामू » पलामू : हाइवा के चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

पलामू : हाइवा के चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

गौरी शंकर सिंह, छत्तरपुर : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव के समीप मुख्य पथ पर हाइवा के चपेट में आकर बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक की पहचान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कऊअल गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जबकि दूसरा घायल व्यक्ति अमरेश यादव गिद्दी, सरसोत (हरिहरगंज) का बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरबन-5 बाइक पर सवार अमित और अमरेश देर शाम कऊअल गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से टक्कर हो गई। हादसे में अमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमरेश को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। मृतक अमित अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने में कामयाब रहा। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर हाइवा के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!