Home » झारखंड » राँची » झारखंड में भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, गिरीनाथ सिंह ने बीजेपी छोड़ राजद में की वापसी, चतरा से हो सकते हैं प्रत्याशी

झारखंड में भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, गिरीनाथ सिंह ने बीजेपी छोड़ राजद में की वापसी, चतरा से हो सकते हैं प्रत्याशी

आजाद दर्पण डेस्क : भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में  एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरीष्ठ नेता गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने पटना में राजद का दामन थाम लिया है। बिहार के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गिरिनाथ सिंह का पार्टी में स्वागत किया। माना जा रहा है कि राजद उन्हें झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती। उल्लेखनीय है कि विगत 30 मार्च को गिरिनाथ सिंह ने राबड़ी आवास पर लालू यादव से मुलाकात किया था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि वे जल्द ही राजद में वापसी करेंगे। गिरीनाथ सिंह द्वारा राजद में शामिल होने को उनका घर वापसी बताया जा रहा है। बताते चलें कि गिरीनाथ सिंह वर्षों तक राजद से जुड़े रहे थे। उन्होंने झारखंड में राजद को खड़ा करने का काम किया। राजद से ही वे गढ़वा के विधायक रहे और वे झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे लालू यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। हालांकि बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!