Home » झारखंड » पलामू » भाजपा का प्रतिनिधिमंडल घर-घर से संग्रहीत मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल घर-घर से संग्रहीत मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : भाजपा द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव-गांव से शहीद और राष्ट्र भक्तों के घर से संग्रहित पवित्र मिट्टी को लेकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ मंडल से पार्टी संगठन के दो प्रतिनिधि विशेष ट्रेन से रविवार शाम नई दिल्ली रवाना हुए। यहां सभी प्रखंडों से आए पवित्र मिट्टी भरे कलश को अमृत महोत्सव पर बने अमृत वाटिका में स्थापित कर दिया जाएगा। गढ़वा रोड स्टेशन पर सभी मंडल से जा रहे पार्टी प्रतिनिधियों को विदा करने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, प्रदेश नेता जवाहर पासवान के अलावा गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, पलामू जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, इदरीश हवारी, संतोष दूबे, विकास स्वदेशी, रिंकू तिवारी, ठाकुर प्रसाद महतो, विश्रामपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरेश तिवारी, महामंत्री आशीष पांडेय, नगर महामंत्री मनीष गुप्ता, प्रमोद दीक्षित, आलोक सिंह, मुकुल सिंह, उपेंद्र तिवारी, रामानंद तिवारी सहित विश्रामपुर विस के सभी नौ मंडल अध्यक्ष तथा गढ़वा जिला भाजपा अंतर्गत बीस मंडल के अध्यक्ष ने नई दिल्ली जा रहे पार्टी के मंडलस्तरीय प्रतिनिधि को विदा किया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!