Home » झारखंड » पलामू » एनडीए प्रत्याशी बीडी राम की जीत के लिए भाजपा लगा रही है पूरा जोर, लगातार जारी है जनसम्पर्क अभियान

एनडीए प्रत्याशी बीडी राम की जीत के लिए भाजपा लगा रही है पूरा जोर, लगातार जारी है जनसम्पर्क अभियान

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : ग्रामीण और नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी बीडी राम को जिताने के लिए शक्ति केंद्रवार सघन प्रचार और बैठक का दौर भीषण गर्मी के बावजूद जारी है। भाजपा व एनडीए के घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता चौपाल और गोष्ठी का आयोजन कर साझा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगा रहे हैं। घर-घर जाकर में देश में मोदी सरकार के लोगों को मिले फायदे बताकर उनके लिए चुनावी समर्थन मांग रहे हैं। मंगलवार को शक्ति केंद्र गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ अमरेश तिवारी ने और मंच संचालन महामंत्री और गुरहाकला पंचायत के मुखिया राधाकृष्ण साव ने किया। पथ सभा के मुख्य अतिथि व प्रदेश भाजपा नेता सुशील चौबे उर्फ टिकैत चौबे, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप चौधरी, मनोज चौधरी, बटेश्वर तिवारी, संजय तिवारी, केश्वर चौधरी, कृष्णा विश्वकर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर नगर मंडल क्षेत्र के शक्ति केन्द्र रकसाहा वार्ड-दो में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, वरीय भाजपा नेता डॉ बी पी शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे।साथ मे मंडल कार्यसमिति के महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यसमिति सदस्य, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक सहित करीब दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!