नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : चलो गांवों की ओर कार्यक्रम को लेकर बुधवार को स्थानीय नप मुख्यालय में भाजपा नगर मंडल की एक बैठक पार्टी के महामंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन नगर मंडल उपाध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया। बैठक की शुरुआत में मुख्य अतिथि व कार्यक्रम प्रभारी तथा पार्टी जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। रामचंद्र यादव ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को चलो गांवों की ओर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा नेता शिववंश मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य किरण देवी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री अर्चना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Author: Shahid Alam
Editor