जलेश शर्मा, नीलांबर-पितांबरपुर : पलामू ज़िले के नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के कुंदरी मेंविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लोगों के समक्ष केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर गांव में पहुंच कर लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने योजना का लाभ ले चूकें लाभुकों से सीधा संवाद भी किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। अब लोग भ्रष्टाचार, लूट की नहीं, विकास के मुद्दों पर सरकार से बात कर रहे हैं। साथ हीं किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है। कार्यक्रम के दौरान पांकी विधान सभा के विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। सभी को बराबर का हक़ और अधिकार दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा।

Author: Shahid Alam
Editor