Home » झारखंड » पलामू » भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया पूजा पंडालों में दर्शन, मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया पूजा पंडालों में दर्शन, मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  विश्रामपुर विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी के पुत्र प्रत्याशी डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी आज नवमी के दिन विश्रामपुर विधानसभ क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किया.साथ ही माँ का आशीर्वाद लिया.तथा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अमन शांति की दुआ भी मांगी। इस दौरान वे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी, बरडीहा, मझिआंव, उंटारी रोड, विश्रामपुर, पांडु, नावाबाजार प्रखंड के सैकड़ो पूजा पंडाल का भ्रमण कर  माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा पूजा पंडाल में अपना यथोचित सहयोग राशि भी प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा हमें असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देता है। माता रानी के आशीर्वाद से हमारा क्षेत्र खुशहाली की ओर जाए, यही कामना है। मौके पर मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रदेश कर समिति सदस्य एससी मोर्चा रविंद्र पासवान, भाजपा नेता ललित बैठा, बरडीहा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, मणिकांत सिंह, गांधी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, शशि रंजन पांडेय, मोती यादव, उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख रामसेवक पासवान, भरदुल पासवान, भगवान तिवारी, बिश्रामपुर मंडल अध्यक्ष डॉ अमरेश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, महामंत्री मनीष साव, संतोष राम, विश्रामपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि पंकज लाल, उखमजी यादव ,पांडू मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव, महामंत्री मनोरंजन गुप्ता, नावाबाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि रेखा चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, अशोक चौहान, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान, दामोदर चौधरी, पांडू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनक शर्मा, विमल चंद्रवंशी, गिरजा चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी सहित सैकड़ो भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!