Home » झारखंड » पलामू » पलामू : प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

पलामू : प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के बीमोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में का पार्टी का स्थापना दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद सह भाजपा के पलामू लोकसभा सीट से प्रत्याशी बी डी राम, पार्टी के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी और जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित जिला और विधानसभा स्तरीय संगठन के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉअमरेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी और वरिष्ठ पार्टीजनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के झंडे को फहराया। इस मौके पर बाबूलाल ने सभी उपस्थित प्रदेश से मंडल स्तर के पार्टी नेता और कार्यकर्ता से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलने का आवाह्न किया। साथ भारत को वर्ष-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बी डी राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने पार्टी के स्थापना काल से इसके संघर्ष और विकास यात्रा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रारंभ में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने बाबूलाल मरांडी को बुके व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, रामानंद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, महामंत्री मनीष गुप्ता, संतोष राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री अर्चना चौधरी, संतोष राम सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!