Home » झारखंड » पलामू » बोलेरो ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल

बोलेरो ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल

पलामू डेस्क : जिले के मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच-98 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नावा बाजार थाना क्षेत्र के चेगौना धाम के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान चेगौना निवासी मो गुलाम रब्बानी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह चेगौना उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत है।

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चेगौना निवासी शिक्षक मो गुलाम रब्बानी विद्यालय से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान छतरपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो (जेएच 19 बी-8280) ने एनएच-98 मुख्य पथ पर स्थित तीखे मोड़ पर बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। बाइक को धक्का मारने के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शिक्षक मो गुलाम रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर व हाथ की हड्डी टूट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गए। वहीं उनके परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!