Home » झारखंड » पलामू » संविधान दिवस पर बसपा ने संविधान बचाओ समारोह का किया आयोजन

संविधान दिवस पर बसपा ने संविधान बचाओ समारोह का किया आयोजन

राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में गांव चलो अभियान के तहत हरिहरगंज थाना रोड स्थित हिमालया होटल में रविवार को संविधान दिवस पर संविधान बचाओ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शेर अली, विशिष्ट अतिथि हरि यादव, जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, पुनीत अंबेडकर, राजकुमार गौतम आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से संविधान निर्माता डॉ भीमरामव अंबेडकर तथा बसपा के संस्थापक कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान संविधान प्रस्तावना पढ़कर लोगों ने संविधान बचाने का शपथ लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान हमें स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की एहसास कराती है। संविधान के मौलिक अधिकारों से हमें हमारा हक मिलता है। इसी के साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि संविधान से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पालन करने की जरूरत है। विश्व में भारत का संविधान बनाने में दो वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद राम प्रेमी तथा संचालन चितरंजन दास ने किया। मौके पर वरिष्ठ नेता सुहेल हक, सुदर्शन राम, नूरुल खान, रामनारायण राम, मुन्ना शर्मा, इसरार खान, रवि रोशन, राम गणेश राम, मंजू देवी, गायक राजकुमार, श्याम सुंदर देहाती, रामजी राम, इंद्रदेव भारती समेत बसपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!