Home » झारखंड » पलामू » आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू : बिट्टू पाठक

आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू : बिट्टू पाठक

पलामू डेस्क : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। आजादी की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका थी। आजादी के बाद देश के विकास के लिए अहम भूमिका निभाई एवं कई तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। उनके योगदान के बिना आधुनिक भारत का कल्पना करना असंभव है। बच्चों से उनका गहरा लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाया करते थे। मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सोमेश्वर प्रसाद, दीनानाथ तिवारी, श्याम नारायण सिंह, सत्यानंद दुबे, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, ईश्वरी प्रसाद सिंह, शमीम अहमद राईन, भिखारी राम, जितेंद्र कमलापुरी, रिजवान खान, राजेंद्र अग्रवाल, विद्या सिंह चेरो, सत्येंद्र सिंह, चिंतामणि तिवारी, राजेश चौरसिया, विकास सिंह, अनिल सिंह, अभय पांडे, देवांग शुक्ला, सौरभ पांडे, उमेश अग्रवाल, ऋतुराज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश सिंह, रविंद्र कुमार सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!