Home » राज्य » आंध्र प्रदेश » मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश : रनवे पर फिसल कर दो हिस्सों में बंटा विमान, आठ घायल

मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश : रनवे पर फिसल कर दो हिस्सों में बंटा विमान, आठ घायल

रनवे पर फिसलने के बाद दो टुकड़ों में बंटा विमान

आज़ाद दर्पण : गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। चार्टर्ड प्लेन शाम 5:08 बजे लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। फिसलकर क्रैश होने के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया और उसमें आग लग गई।  विमान में छ: पैसेंजर तथा दो क्रू मेंबर समेत कुल आठ लोग सवार थे। सभी लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रैश होने वाला चार्टर्ड प्लेन जेएम बैक्सी कंपनी के मलिक ध्रुव कोटक व उनके परिवार के लोगों को लेकर विशाखापट्टनम से उड़ान भरा था। बताते चलें कि जेएम बैक्सी कंपनी का काम लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया है कि क्रैश होनेवाला चार्टर्ड प्लेन वीएसआर वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। एयरप्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 पर फिसल गया था। क्रैश की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। बताते चले कि मुंबई में भारी बारिश के कारण वहां की विजिबिलिटी काफी कम यानि कि 700 मीटर हो गई है। यही कारण रहा है कि प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे को तत्काल बंद कर दिया गया था। हालांकि शाम 6:45 बजे उसे फिर चालू कर दिया गया है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!