Home » झारखंड » पलामू » छत्तरपुर : आग लगने से खलिहान में रखा 270 बोझा गेहूं जल कर राख

छत्तरपुर : आग लगने से खलिहान में रखा 270 बोझा गेहूं जल कर राख

गौरी शंकर सिंह, छत्तरपुर : नगर पंचायत के बारा गांव में विसुन प्रजापति के खलिहान में रखा करीब 270 बोझा गेंहू आग में जल कर खाक हो गया। घटना बुधवार की रात करीब 1.30 बजे की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की लपटों को देख कर ग्रामीणों ने उसे बुझाने का भरपूर प्रयास किया, परंतु आग की तेज लपटों के आगे ग्रामीणों की एक न चली। आग पर काबू नहीं पाया जा सका और खलिहान में रखा 270 बोझा गेंहू जल कर खाक हो गया। आगलगी की घटना में करीब 30 क्विंटल गेंहू की क्षति हुई है। आगजनी की इस घटना की सूचना भुक्तभोगी ने सीओ और थाना को दे दी है। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद रजनीश कुमार ने भुक्तभोगी को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग सीओ से की है।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।
Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!