पलामू डेस्क : जिले के पांकी प्रखण्ड क्षेत्र में छठ घाटों को महापर्व के अनुष्ठान के लिए तैयार किया गया। इसी कड़ी में पगारखुर्द पंचायत में भी सभी छठ घाटों सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से घाट की सफाई व गहरीकरण का कार्य किया गया। छठ घाटों को दुरुस्त करने का कार्य पंचायत के मुखिया पति रिंकू सिंह की देख-रेख में कराया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हिन्दू समाज के लिए आस्था का महान पर्व है। इसके आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं राहनी चाहिए। हम छठ व्रतियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। मौके पर किशोर सिंह, गुलशन, ज्ञानु सिंह, जगजीवन गुरुजी, जितु सिंह, बाबुलाल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Author: Shahid Alam
Editor