Home » झारखंड » पलामू » कांग्रेस का पोल खोल-हल्ला बोल अभियान पहुंचा नावा व विश्रामपुर, वक्ताओं ने महिला सुरक्षा पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस का पोल खोल-हल्ला बोल अभियान पहुंचा नावा व विश्रामपुर, वक्ताओं ने महिला सुरक्षा पर भाजपा को घेरा

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले का नावा प्रखंड एवं विश्रामपुर प्रखण्ड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया लक्ष्य-2024 को लेकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल हल्ला-बोल अभियान पलामू जिला के सभी प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है। नावा में आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता मीर खुर्शीद आलम तथा विश्रामपुर में रविंद्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू लोकसभा के संयोजक भीम कुमार उपस्थित थे

जाति-संप्रदाय के नाम पर लड़ाने का काम करती है भाजपा : भीम कुमार 

पलामू लोकसभा प्रभारी भीम कुमार ने अपने बात रखते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार लगातार संप्रदाय गतिविधियों को बढ़ाकर लोगों को ठगने का काम करती है। भाजपा को लोगों के गरीबी बेरोजगारी और महंगाई से कुछ लेना देना नहीं है। वह तो सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना जानती है।  अगड़ों को पिछड़े से, पिछड़ों को आदिवासी व अति पिछड़े से लड़वाने का काम करती रहती है। जनता इस बार भाजपा को सबक सीखने के मूड में है।

जुमलेबाज पार्टी है भाजपा : बिट्टू पाठक

सभा में संबोधित करते हुए पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार लोगों को बरगलाने और ठगने का काम कर रही है। पिछले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने तरह-तरह के जुमले और आश्वासन जनता को दिए जो एक भी पूरा नहीं किया। खास करके महिलाओं को पूरे तरीके से ठगने का काम कर रही है। चाहे वह उज्वला के नाम पर हो, चाहे महिला विधेयक के नाम पर हो। भाजपा ने महिलाओं से सुरक्षा का वादा किया था। लेकिन सच्चाई ये है कि महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार भाजपा शासित राज्यों में ही हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

कौन-कौन रहे मौजूद 

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय चौबे, विधानसभा प्रभारी पूर्णिमा पांडे, जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे, भिखारी राम, अशोक पासवान, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, रवींद्र शुक्ला, मुखिया छोटू सिंह, आलोक चौबे, मोबिन अंसारी, सरवर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, विपिन यादव, असलम शाह, जोहर पासवान, रिंकू पासवान, छैला सिंह, लालुनाथ सिंह, मीर जमीर शाह, तपेश्वर चौधरी, अशोक यादव, फिदा हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!