Home » झारखंड » खूंटी » राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

खूंटी डेस्क : कांग्रेस पार्टी की तोरपा विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को युथ कांग्रेस कार्यालय, तोरपा में संपन्न हुआ। बैठक में कांग्रेस पार्टी, यूथ कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के तहत राहुल गांधी के तोरपा आगमन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” पर निकले राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया गया। उक्त दिन तोरपा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल से मोटरसाइकिल जुलूस निकने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव कैसर खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अख्तर अहमद, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुणाल कच्छप, उपाध्यक्ष पपलू खान, महासचिव तौफ़ीक़ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तोरपा प्रखंड अध्यक्ष इमरान खान, प्रदीप टोप्पो, पवन साहू, सुरेंद्र गुप्ता, नवल लुगुण, कयुम अंसारी, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जॉन कन, सलीम टोपनो, ज्योति कुमारी, तौहीद खान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

06 फरवरी को खूंटी में होंगे राहुल गांधी 

खूंटी में राहुल गांधी की का रोड शो बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहथु से 06 फरबरी को सुबह 07:00 बजे से शुरू होकर खूंटी, तोरपा, बसिया, कोलेबिरा, सिमडेगा होते हुए बांसजोर तक जाएगी। राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” तोरपा सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के लोगों से इस यात्रा में शामिल होकर भारत में को नफरत फ़ैलाने की जो साजिश चल रही है, उसके खिलाफ हम एकजुटता दिखाकर, इस साजिश को असफल बनाने की अपील की है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!