Home » राज्य » बिहार » प्रेमिका के घर मिल प्रेमी जोड़े का शव, प्रेमी के परिजनों ने लगाया लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप

प्रेमिका के घर मिल प्रेमी जोड़े का शव, प्रेमी के परिजनों ने लगाया लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर डेस्क : जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका के घर से प्रेमी जोड़े का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पारू थाना क्षेत्र के पारू कसवा गांव की है। प्रेमिका के घर से प्रेमी जोड़े के शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। मृतकों की पहचान नवल राय की पुत्री गौरी कुमारी (18 वर्ष) एवं नुरुल हसन के पुत्र आशिक (18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पारू थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

लड़की का शव घर के अंदर से और लड़के का दरवाजे के पास हुआ बरामद

लड़की का शव घर के अंदर से और लड़के का दरवाजे से बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर के अंदर लोहे के लगे पाइप से दुपट्टा लटका हुआ था। नवल राय की घर से थोड़ी दूरी पर स्थित चौक पर चाय की दुकान है। नवल राय सुबह में दुकान खोलने जा चुका था। जब घर में शव मिला तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसे दुकान पर जाकर शव मिलने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वह घर गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। उल्लेखनीय है कि मृतक प्रेमी जोड़ा चौक स्थित कोचिंग सेंटर में एक साथ पढ़ाई करते थे। वे इन्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहे था।

लड़का पक्ष ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही प्रेमी के भी परिजन मौके पर पहुंच गए। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह चार बजे लड़के को घर से लड़की के घरवाले बुलाकर ले गए थे। इसके बाद घर ले जाकर हत्या कर दी। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना को छिपाने के लिए बेटी की भी हत्या कर दी। लड़का पक्ष के आरोप के बाद पुलिस ने लड़की के पिता नवल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पुछताछ कर रही है।

क्या कहना है एसडीपीओ का

घटना के संबंध में एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभीदृष्टिकोण से घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!