Home » झारखंड » पलामू » छत्तरपुर में मुरुमदाग पंचायत के मुखिया की बीमारी से मौत, पंचायत हुआ गमगीन

छत्तरपुर में मुरुमदाग पंचायत के मुखिया की बीमारी से मौत, पंचायत हुआ गमगीन

गौरी शंकर सिंह, छतरपुर : प्रखंड मुरुमदाग पंचायत के मुखिया भोला सिंह (52 वर्ष) का निधन हो गया। सोमवार की अहले सुबह 4:00 बजे उन्होंने केरकी कला गांव स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे लंबे अरसे से बीमार थे। मुखिया भोला सिंह के निधन पर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भोला सिंह अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से दूसरी बार मुखिया चुने गए थे। प्रखंड प्रमुख के पति राजन सिंह ने बताया कि भोला सिंह मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से पंचायत वासियों की अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी मर्माहत हैं। भोला सिंह का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। मौके पर पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार, जिला कार्यकारणी सदस्य अशोक तिवारी, मुखिया संघ अध्यक्ष पुरन यादव, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष शंभू यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, प्रमुख पति राजन सिंह, पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह, संतोष यादव, राजेश यादव, महेश यादव, सुरेंद्र यादव, कपिल सिंह, जिप सदस्य अमित जायसवाल सहित मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर दुबे, प्रखंड समन्वयक विवेक श्रीवास्तव व विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!