Home » झारखंड » पलामू » भाजपा मंडल इकाई की बैठक में सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

भाजपा मंडल इकाई की बैठक में सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा

बैठक में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखण्ड के भाजपा कार्यालय में बुधवार को मंडल इकाई की बैठक हुई। इसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केन्द्र तथा प्रत्येक बूथों के सत्यापन हेतु चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र पाण्डेय, मंडल प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बाद में मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के संयोजक ,सह संयोजक के सत्यापन का कार्य पूर्ण किया गया। वहीं 30 सितंबर को बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लु बलराम ने की तथा संचालन महामंत्री रौशन सिंह ने किया। मौके पर मंडल महामंत्री सन्नी गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र मेहता, उपाध्यक्ष रघुनंदन साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चन्दन जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा देवी, सिकन्दर पासवान, रेणु देवी, विजय मिश्रा , मंत्री सनोज गुप्ता, विनय विश्वकर्मा, गौतम मिश्रा, सोशल मीडिया संजयोक अमित कुमार, संजीव सिंह, विकास पासवान, धनंजय सिंह, धनंजय यादव, महेंद्र पासवान, संजय पासवान, शशि रंजन मिश्रा, मनीष पटेल, कर्ण राजवीर, तुषार गुप्ता, मनोज सोनी, गुप्ता साव , अर्जुन गुप्ता, अमित गुप्ता, पप्पू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ओम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!