राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे लेकर बाजार में व्रती खरीददारी करने में जुटे हैं। वहीं महापर्व को लेकर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय इकाई द्वारा पुरानी बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर छठ व्रतियों के बीच सूप का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चंदन जायसवाल, दिनेश प्रसाद, सत्येंद्र पासवान, सिकंदर पासवान, करण राजवीर, अमित कुमार, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं वैश्य जागृति मंच ने व्रतियों के घर जाकर गुड़ का पैकेट का वितरण किया। मंच के संरक्षक भोला प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महापर्व छठ करने वालों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष गंगा जायसवाल, रामकुमार, पंकज कुमार, अजय स्वर्णकार, संजय जायसवाल रूद्र, राजेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Author: Shahid Alam
Editor