पलामू डेस्क : जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय परिसदन भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह पलामू जिला के प्रभारी विनय सिन्हा उर्फ दीपू भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी द्वारा पलामू जिला में किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गई।
राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : जिला प्रभारी विनय सिन्हा
जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विनय सिन्हा ने कहा कि पलामू जिला में संगठन काफी सक्रिय रूप में काम कर रहा है। आप सभी जानते हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 5000 किलोमीटर की पैदल यात्रा “भारत जोड़ो यात्रा” की। इससे देश में फर्क पड़ा और नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली। अब 14 जनवरी से राहुल गांधी “भारत जोड़ों न्याय यात्रा” निकले हैं। यात्रा के दौरान वे देश की आम आदमी की तकलीफ को जानेंगे और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” झारखंड में सबसे अधिक 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अन्याय के खिलाफ न्याय के हक तक यात्रा और पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता करें। 2024 आम चुनाव में इंडिया गठबंधन जबरदस्त बहुमत हासिल करेगी। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की लिए जल्द ही विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
बैठक में कौन-कौन रहे उपस्थित
जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू जिले में कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अभी थकना नहीं है। हमारा एक लक्ष्य 2024 का आम चुनाव है। 2024 के चुनाव में हमें पार्टी को जिले के हर बूथ पर जीत दिलाना है। इसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
बैठक में कौन-कौन रहे उपस्थित
जिला कार्यसमिति की बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने किया। बैठक में दीनानाथ तिवारी, विमला कुमारी, रामाशीष पाण्डेय, पूर्णिमा पाण्डेय, ओमप्रकाश अमन, ईश्वरी सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, गिरजा राम, शंकर पाण्डेय, तारकेश्वर पासवान, सुधीर चौबे, अरविंद पासवान, भिखारी राम, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, अशोक पासवान, संहितानंद मिश्रा, नसीम खान, नफीस खान, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, मशहूर अहमद, अशोक सिंह, मुकेश सिंह, हर्ष साहनी, अशोक कुमार तिवारी, उषा देवी, चंपा देवी, कृष्णमणि दुबे, इंदु भगत, सुरेश कुमार पाठक, सतनारायण तिवारी, सुरेंद्र कुमार सिंह, शेर खान, रविंद्र कुमार, सत्यनारायण सिंह, रामचंद्र दीक्षित, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार चौहान, परवेज आलम, मनोज चंद्रवंशी, अभय कुमार पाण्डेय, शैलेश कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, अमूक प्रियदर्शी, सुधीर कुमार सिंह, अमरेंद्र मेहता, शमीम अंसारी, विष्णुदेव यादव, सुरेंद्र शुक्ला, रोशन परवीन, पुनीता देवी, मीर खुर्शीद आलम, रविंद्र तिवारी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author: Shahid Alam
Editor