Home » झारखंड » राँची » चतरा में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पलामू के तरहसी निवासी पुलिस के जवान समेत दो शहीद

चतरा में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पलामू के तरहसी निवासी पुलिस के जवान समेत दो शहीद

चतरा डेस्क : राज्य के चतरा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ की घटना सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव के पास बुधवार शाम 4:30 बजे हुई है। मुठभेड़ में पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र निवासी पुलिस के जवान सुकून राम तथा गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी जवान सिकंदर सिंह शहीद हो गए हैं। जबकि घायलों में पलामू के आकाश सिंह, पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कुरथाबेरा निवासी संजय लुगुन तथा गिरिडीह जिले के गरम पालमो निवासी कृष्णालाल हाजरा शामिल है। घायलों में आकाश सिंह की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि शहीद जवान सिकंदर सिंह सदर थाना में पदस्थापित थे। जबकि सुकन राम एएसआई में प्रोमोट होने के बाद पीटीसी, हजारीबाग में ट्रेनिंग कर रहे थे। वे कुछ दिन पूर्व ही ड्यूटी में चतरा आए थे।

पोस्ता की खेती नष्ट कर वापस लौट रहे थे जवान

घटना के संबंध में मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार चतरा जिले के सदर थाना की पुलिस, वशिष्ठ नगर थाना की पुलिस तथा वन विभाग की टीम गम्हारतरी गांव अवैध रूप से लगे पोस्ता की फसल को नष्ट करने गए थे। वे फसल को नष्ट कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 4:30 बजे पहले से घात लगाए नक्सलियों ने बैरियो में पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से 30 से 40 राउंड गोली चली। इस मुठभेड़ में पांच जवान घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को  तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिकन्दर सिंह व सुकन राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के उपायुक्त अब्बू इमरान तथा एसडीपीओ संदीप सुमन ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का हौसला बढ़ाया है। वहीं पुलिस घटनास्थल व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!