Home » राज्य » हरियाणा » एग्जिट पोल : हरियाणा में कांग्रेस सरकार, जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस-एनसी गठबंधन आगे

एग्जिट पोल : हरियाणा में कांग्रेस सरकार, जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस-एनसी गठबंधन आगे

आजाद दर्पण डेस्क : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है। शनिवार को हरियाणा में मतदान संपन्न हुआ। दोनों राज्यों के तमाम प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला यानी मतगणना आने वाले 08 अक्टूबर को होगी। मतदान संपन्न होने के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी बहुमत मिलने का भरोसा जताता रहा है। जबकि हरियाणा में भी भाजपा ने भी तीसरी बार सत्ता में आने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि इस बार हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार को नकार दिया है।

एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस सरकार, वहीं जम्मू कश्मीर में बहुमत के लिए जबरदस्त फाइट 

इसी बीच मतदान संपन्न होने के साथ ही विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में के नतीजों में करीब-करीब समानता देखी जा रही है। सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा पिछले चुनावों के नतीजों के मुकाबले काफी नीचे खिसकती दिखाई दे रही है। इधर जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन भाजपा से कहीं आगे है। लेकिन बहुमत के आंकड़े के लिए जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है।

आइए एक नजर डालते हैं विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों पर

हरियाणा 

ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 57 सीटें जीत सकती है। वहीं बीजेपी के खाते में 27 सीटें आती दिख रही हैं। ध्रुव रिसर्च ने अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं। हरियाणा के लिए मैट्रिज ने भी कांग्रेस को बहुमत दे दिया है। मैट्रिज के सर्वे में कांग्रेस 55-62 सीटों पर बढ़त दी गई है जबकि बीजेपी को 18-24 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं न्यूज-18 के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। न्यूज-18 के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 59, बीजेपी को 21 और अन्य दलों की 10 सीटें दी गई हैं।

जम्मू कश्मीर 

आज तक-सी वोटर्स के मुताबिक पूरे जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी को 40 से 48, बीजेपी को 27 से 32, पीडीपी को 6 से 12 और अन्य को 6 से 11 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि गठबंधन को मिल रही सीटों की संख्या बहुमत के आंकड़े के काफी करीब है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!