Home » झारखंड » पलामू » देश की आत्मा में हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी : बिट्टू पाठक

देश की आत्मा में हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी : बिट्टू पाठक

पलामू डेस्क : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू के द्वारा किया गया। स्थानीय टाउन हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए समर्पण का दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। आज देश की जो स्थिति है, यह किसी से छुपा नहीं है। देश की सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को समाप्त करना चाहती है। राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देती है। सभी लोग को शांति, अहिंसा, सादगी, पवित्रता और विनम्रता से उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के साथ पूरे विश्व का स्वाभिमान थे। इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे। उनके सच की ताकत को ने विश्व को झुका दिया था। विश्व में सुख-शांति के लिए लोगों को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर प्रमुख रूप से श्याम नारायण सिंह, शमीम अहमद राईन, सुरेश पाठक, राजेंद्र अग्रवाल, नसीम खान, सोनू खान, रिजवान खान, जितेंद्र कमलापुरी, सत्येंद्र सिंह, अशोक पासवान, अनिल सिंह, रविंद्र कुमार, देवांग शुक्ला, नफीस खान, सिद्धनाथ गुप्ता, शैलेश कुमार, रविंद्र प्रसाद चौबे, मनोज कुमार चंद्रवंशी, उमेश यादव, सौरभ पांडेय, चिंतामणि तिवारी आदि उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!