Home » झारखंड » राँची » रांची : प्रभाततारा मैदान में खड़ी बस व ट्रक में लगी आग

रांची : प्रभाततारा मैदान में खड़ी बस व ट्रक में लगी आग

रांची डेस्क : राजधानी के प्रभाततारा मैदान में खड़ी बस व ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना रविवार देर रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के प्रभाततारा मैदान में एक बस व ट्रक खड़ी थी। देर रात उसमें किसी तरह आग लग गई। जब स्थानीय ग्रामीणों ने वाहनों में आग लगा हुआ देखा तो इसकी सूचना स्थानीय थाना व अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग ने दमकल गाड़ियों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग को बुझाया जाता, दोनों वाहनों का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो चुका था। वैसे अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने दीपावली का मौका देखकर वाहनों में आग लगा दिया होगा। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!