Home » झारखंड » राँची » रांची : बार में फायरिंग, बार के डीजे की गोली मार कर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

रांची : बार में फायरिंग, बार के डीजे की गोली मार कर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

रांची डेस्क : राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बार फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। रविवार को आधी रात में अपराधियों ने राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक बार में घुस कर वहां मौजूद डीजे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप उर्फ सैंडी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

बार में ग्राहकों के ग्रुप से डीजे व अन्य कर्मचारियों का हुआ था विवाद 

रविवार की रात में चुटिया थाना क्षेत्र के एक्सट्रीम बार में चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद झड़प भी हुई थी। लेकिन वहां मौजूद दूसरे लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवा दिया था। मारपीट की घटना के थोड़ी देर बाद करीब 1:00 बजे बार बंद होने के बाद बार में शराब पी रहे पांचों युवक वापस आये। उस व्यक्त डीजे संदीप और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला हुआ। अपराधियों ने डीजे संदीप को गोली मार दी। अपराधियों ने कई राउन्ड फायरिंग भी किया और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद डीजे संदीप को गंभीर अवस्था में रिम्स ले जय गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद, पुलिस छानबीन में जुटी 

सोमवार की सुबह-सुबह रांची सिटी डीएसपी वी रमन, चुटिया थाने की पुलिस के साथ एक्सट्रीम बार पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा

फायरिंग की घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने गोलीबारी और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!