Home » राज्य » बिहार » बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का निधन, लंबे वक्त से बीमार थे, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का निधन, लंबे वक्त से बीमार थे, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आज़ाद दर्पण डेस्क : बिहार के पूर्व मंत्री एवं जमुई के पूर्व विधायक अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मंत्री स्व अर्जुन मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा, मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे,उन्होंने बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व अर्जुन मंडल के पुत्र सुबोध कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी, साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य, शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वही राजाद नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने एक्स(ट्विटर) पर लिखा कि जमुई से विधायक रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन की खबर से मर्माहत हूं, हमारे साथ उनका व्यक्तिगत व पारिवारिक रिश्ता था ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

Mahboob Alam
Author: Mahboob Alam

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!