Home » झारखंड » पलामू » स्वतंत्रता सेनानी बाबा राम सिंह स्मृति समिति की बैठक हुई संपन्न , स्वतंत्रता सेनानी की हुसैनाबाद में लगेगा प्रतिमा

स्वतंत्रता सेनानी बाबा राम सिंह स्मृति समिति की बैठक हुई संपन्न , स्वतंत्रता सेनानी की हुसैनाबाद में लगेगा प्रतिमा

दीपक कुमार हुसैनाबाद : प्रखंड के उपरी कला पंचायत के ग्राम कमगारपुर में रविवार को बाबा राम सिंह स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समिति के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से बाबा राम सिंह स्वतंत्रता सेनानी की हुसैनाबाद में प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में गंभीर रूप से चर्चा की गई,इस बैठक की अध्यक्षता एके सिंह डिग्री कॉलेज जपला के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह एवं संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानी बाबा राम सिंह की प्रतिमा हुसैनाबाद में स्थापित करने एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विचार किया गया। बैठक में आमंत्रित सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में इतिहासकार व्यास सिंह ने बाबा राम सिंह पर संक्षिपत परिचय देते हुए कहा कि बाबा राम सिंह विशैन राजपुत में सबसे प्रतापी सेनानी में से रहे हैं। ये अपने देश के लिए मुगल शासकों से उसके बाद अंग्रेजो से भी मरते दम तक लड़ते रहे हैं, अंग्रेजो की हुकूमत द्वारा एकाकृत बिहार बक्सर जेल में 1805 ई०,में सर्व प्रथम बाबा राम सिंह को फांसी दे दिया गया था जिसका प्रमाण कोलकाता गजेटियर में दर्ज है। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संजय सिंह संपादक गोपाल सिंह परवल सिंह उपेंद्र सिंह टाटा नंद किशोर सिंह गुप्ता सिंह अमित सिंह डबल सिंह चंचल सिंह,अजय कुमार सिंह,राकेश सिंह,संजय सिंह,श्रवण सिंह,सुधीर सिंह,रंजन सिंह,शर्मा सिंह,रविन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह,प्रवीण कुमार सिंह,अरुण सिंह मिथिलेश सिंह,भगवान सिंह,मिंटू कुमार सिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Mahboob Alam
Author: Mahboob Alam

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!